लेखकः डॉ. सय्यद अब्बास महदी हसनी
हौज़ा न्यूज़ एजेंसी ! शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामनेई का जीवन नौजवान पीढ़ी के लिए एक रोशन राहनुमा (मार्गदर्शक) है। उनका जीवन हमें बताता है कि जवानी महज़ एक उम्र नहीं, बल्कि जुर्रत (साहस), हिम्मत और पक्के इरादे का नाम है, जहाँ मस्लहतपसंदी (स्वार्थपरता) दम तोड़ देती है और उसूलपसंदी (सिद्धांतनिष्ठा) का दिया जल उठता है। आपके जीवन से जवानों के लिए
✅कुछ अहम सबक ये हैं:
१. गरीबी के बावजूद दीनदारी और ज्ञान (इल्म) का हासिल करना:
आयतुल्लाह ख़ामनेई निस्बतन गरीबी में पले, मगर उन्होंने कभी अपना दीनी (धार्मिक) और इल्मी (शैक्षणिक) सफर नहीं रोका। वे अपने बचपन को "गरीबी के बावजूद दीनदारी" से गुज़ारा जाने वाला दौर बताते थे।
🌷 सबक: हालात से मजबूर न हों, ज्ञान और ईमान को अपना सबसे बड़ा सरमाया (पूँजी) बनाएँ।
२. उसूलों (सिद्धांतों) पर डटे रहना और दृढ़ता:
जवानी में शाह की जेल में अत्याचार सहा, मगर अपने सिद्धांत नहीं बदले।
🌷 सबक: किसी भी ज़ुल्म या दबाव के सामने अपने दीनी और मज़हबी सिद्धांतों पर स्थिर (साबित-क़दम) रहें।
३. नौजवानों पर भरोसा और उन्हें "महान ईश्वरीय उपहार" समझना:
वे नौजवान को महज़ एक संख्या नहीं, बल्कि एक "महान ईश्वरीय उपहार" मानते थे, जो किसी भी देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।
🌷 सबक: अपनी जवानी की कद्र करें और उसे अपने सुधार और समाज के निर्माण में लगाएँ।
४. ख़ुद-मुख़्तारी (स्वायत्तता) और स्वतंत्रता:
आपका पक्का विचार था कि जो जवान स्वतंत्रता और आज़ादी का इच्छुक होता है, वह कभी किसी साम्राज्यवादी ताक़त का ग़ुलाम बनकर रहना पसंद नहीं करता।
🌷 सबक: अपनी आर्थिक और राजनीतिक ख़ुद-मुख़्तारी के लिए कोशिश करते रहें, किसी के ग़ुलाम न बनें। इस्लाम ग़ुलामाना सोच को बिल्कुल पसंद नहीं करता।
५. दुश्मन-पहचान और अंतर्दृष्टि (बसीरत):
वे नौजवानों को दुश्मन के प्रोपेगंडे से सावधान और आगाह रहने की सलाह देते थे।
🌷 सबक: दुश्मनों की तरफ़ से दुनिया में होने वाली विचारधारात्मक घुसपैठ और सोशल मीडिया युद्ध को समझें; अपनी पहचान को बनाए रखते हुए दुश्मनों के हर तरह के प्रोपेगंडे को नाकाम करें।
🪴 रहबरए शहीद की ज़िंदगी से जवानों के लिए सबसे बड़ा सबक है कि वे अपने अंदर ईमान, अच्छे कर्म, ज्ञान, अंतर्दृष्टि, स्वतंत्रता और हक़ीक़तपसंदी (यथार्थवाद) के दिए को जलाए रखें। इसकी लौ कभी मद्धिम (धीमी) न होने दें।
शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामनेई का जीवन नौजवान पीढ़ी के लिए एक रोशन राहनुमा (मार्गदर्शक) है। उनका जीवन हमें बताता है कि जवानी महज़ एक उम्र नहीं, बल्कि जुर्रत (साहस), हिम्मत और पक्के इरादे का नाम है, जहाँ मस्लहतपसंदी (स्वार्थपरता) दम तोड़ देती है और उसूलपसंदी (सिद्धांतनिष्ठा) का दिया जल उठता है। आपके जीवन से जवानों के लिए
-
इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की 10 प्रमुख नैतिक विशेषताएँ
हौज़ा / हज़रत इमाम अली बिन मूसा अल-रज़ा अलैहिस्सलाम का पवित्र चरित्र मानवता के लिए एक महान आदर्श है आपकी इबादत, तक़्वा और उच्च नैतिकता की पुष्टि न केवल…
-
वह जो हमेशा दिलों में ज़िंदा रहेगा!
कुछ व्यक्तित्व समय के साथ जन्म लेते हैं, कुछ इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो समय के माथे पर अपनी अमिट छाप छोड़…
-
मौलाना सय्यद अम्मार हैदर जैदी क़ुम:
कर्बला की कुर्बानियाँ; माता-पिता को शिक्षित करने और बच्चों में सही और गलत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक
हौज़ा / मौलाना सय्यद अम्मार हैदर जैदी ने हजरत अली असगर (अ) को उनके शुभ जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बच्चों का पालन-पोषण माता-पिता की सबसे महत्वपूर्ण…
-
आयतुल्लाह अराफी:
हज़रत रसूल अल्लाह स.ल.व.व. मानवता की उच्चतम मिसाल और एक संपूर्ण आदर्श हैं / स्वास्थ्य प्रणाली और चिकित्सा सेवाएं प्रशंसनीय हैं
हौज़ा / हौज़ा इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा अराफी ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद स.अ.व. मानवता की सर्वोच्चता, नैतिकता, ज्ञान और दृढ़ता का एक संपूर्ण आदर्श…
-
राहे हक़ का मुजाहिद, इमाम रज़ा (अ) की शरण में
आज पवित्र मशहद का वातावरण शोकमय है। लाखों आँखें नम हैं और हजारों दिल दुःख से बोझिल हैं। हज़रत इमाम अली इब्न मूसा अर-रज़ा (अ.) के पवित्र रौज़े की रहमत भरी…
-
दरस ए अख़्लाक़
ज़िंदगी के हर रास्ते में बाधाएं क्यों दिखती हैं?
हौज़ा/ज़िन्दगी, जीवन का सफ़र बहुत लंबा है, हज़ार किलोमीटर का सफ़र भी एक क़दम आगे की ओर बढ़ाने से शुरू होता है अगर उसी पहले क़दम में वह रास्ता पसंद न हो…
-
इत्रे क़ुरआनः
सूर ए बक़रा: सख्त ज़रूरत के बावजूद, विनम्रता और गरिमा व्यक्त करना और किसी की शुद्धता का ख्याल रखना मूल्यवान है
हौज़ा | जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करना महत्वपूर्ण है, भले ही इसके लिए प्रयास और कष्ट सहना पड़े।
-
एक विकसित राष्ट्र का प्रतीक; ज्ञान, एकता और अर्थव्यवस्था, डॉ. शहवार हुसैन नक़वी
हौज़ा / संसार में केवल वे राष्ट्र ही प्रगति करते हैं जो ज्ञान के रत्नों से सुशोभित हैं, जिनमें पारस्परिक एकता है तथा जिनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है। यदि…
-
हज़रत फातिमा ज़हरा (स) का कौशल जीवन और उनके सामान्य जीवन की सुख और शांति
हौज़ा / जब घर में शांति और संतुष्टि के क्षण की बात आती है, तो हम तुरंत कुछ जीवन कौशल खोजने के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि…
-
शहीद नेता की अंतिम यात्रा; वफ़ादारी, श्रद्धा और वैचारिक जुड़ाव का एक महान प्रदर्शन
इतिहास के कुछ जनाज़े केवल किसी व्यक्ति की अंतिम रस्में नहीं होते, बल्कि वे राष्ट्रों की आत्मा, उनकी सामूहिक चेतना और उनके वैचारिक संकल्प का दर्पण बन जाते…
आपकी टिप्पणी